हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हौज़ा ए इल्मिया ईरान के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा अराफी ने मरजा-ए-तकलीद आयतुल्लाहिल उज़मा जाफ़र सुब्हानी से मुलाकात की और विभिन्न धार्मिक एवं तब्लीगी मामलों पर चर्चा की।
इस मुलाकात की शुरुआत में आयतुल्लाह अराफी ने हौज़ात-ए-इल्मिया की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक एवं तब्लीगी परियोजनाओं और विभिन्न सुधारात्मक एवं विकासात्मक कदमों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने हौज़ात में चल रहे तहव्वुली कार्यक्रमों और प्रमुख तब्लीगी परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह अराफी ने धार्मिक शिक्षा, तब्लीगी गतिविधियों और सामाजिक क्षेत्र में हौज़ात-ए-इल्मिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जारी प्रयासों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर आयतुल्लाहिल उज़मा सुब्हानी ने हौज़ा ए इल्मिया ईरान के प्रमुख की रिपोर्ट सुनने के बाद महत्वपूर्ण रहनुमा उसूल और सिफारिशें पेश कीं और हौज़ात-ए-इल्मिया की धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक ज़िम्मेदारियों पर जोर दिया।
आपकी टिप्पणी